अब हरियाणा में बिना जीपीएस सिस्टम के नहीं चल पाएंगी बसे, फरमान जारी

बहादुरगढ़ । परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश की स्टेज कैरिज स्कीम के तहत सभी कैरिज परमिट होल्डर को अपनी बसों में जीपीएस सिस्टम लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है. सभी बस परमिट होल्डरो को जल्दी से जल्दी जीपीएस सिस्टम लगवाना होगा.

PRIVATE BUS

जिला परिवहन अधिकारी व सचिव ने दिए जरूरी निर्देश

जिला परिवहन अधिकारी व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव अशोक बंसल ने बताया कि विभाग के मुख्यालय से मिले आदेशों के अनुसार जिस बस में जीपीएस सिस्टम नहीं लगा होगा,  उसकी पासिंग नहीं होगी. अशोक बंसल ने कहा कि स्टेज कैरिज स्कीम के तहत जारी होने वाले परमिट होल्डर को अपने खर्चे पर जीपीएस सिस्टम लगवाना होगा. परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए सभी परमिट होल्डर को 1 सप्ताह का समय दिया जाता है. वही आरटीए सचिव ने बताया कि जिन बस संचालकों ने पहले भी जीपीएस सिस्टम लगाए हुए हैं, उन्हें भी अपनी बसों के जीपीएस या जीपीआरएस सिस्टम को चालू हालात में रखना होगा.

दूसरे रूटों पर बस चलाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

वही आरटीए सचिव ने कहा कि सभी कैरिज स्कीम के तहत जारी जिला के सभी परमिट होल्डर जीपीएस सिस्टम लगवा कर इसकी जानकारी विभाग कार्यालय में देंनी होंगी.  साथ ही उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जनहित में लागू की गई है. इसलिए सभी परमिट होल्डर को 1 सप्ताह के अंदर जीपीएस सिस्टम लगवाना होगा. बहादुरगढ़ में करीब 200 बसों को परमिट दे रखे हैं. अक्सर परिवहन विभाग को शिकायतें मिलती है कि स्टेज कैरिज परमिट वाली बसें दूसरे रूटों पर भी जा रही है. यही बसें शादियों के सीजन में बारात लेकर चली जाती है, ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. जीपीएस सिस्टम की मदद से इन बसों को पर निगरानी रखी जा सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.