Silai Machine Yojana: अब फ्री में मिलेगी सिलाई मशीन, बस एक आवेदन और मशीन आपके घर में

नई दिल्ली, Silai Machine Yojana | देश में महिलाओं के लिए पहले भी कई योजना बनाई गई थी और अब एक बार फिर महिलाओं को सरकार सिलाई मशीन योजना का लाभ दे रही है.  इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाएगी. केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इस स्कीम का उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाना है. प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको एक आवेदन करना होगा. जिसके बाद आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं.

salai machine

इन राज्यों में चल रही है स्कीम

फिलहाल पीएम मुफ्त सिलाई मशीन योजना देश के कुछ ही राज्यों में चल रही है. जिनमें हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल है.

कौन है उठा सकता है योजना का लाभ

  • आवेदकों को भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • देश में केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकेंगी.
  • महिला आवेदक के पति की सालाना आय 12 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • इस योजना के तहत विधवाएं और दिव्यांग महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं और लाभ उठा सकती है.
  • महिला की उम्र 20 से 40 साल हो.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिलाई की फ्री सप्लाई के लिए आवेदन करने के लिए लिंक मिलेगा.
  • लिंक पर क्लिक कर आवेदन पत्र के पीडीएफ का प्रिंट निकाल लें और फिर फॉर्म को भर दें.
  • इसके अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच कर दें.
  • इसके बाद फॉर्म को संबंधित ऑफिस में जमा कर दें.
  • आपके आवेदन की जांच की जाएगी और अगर आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही पाई गई तो आपको मुफ्त में सिलाई मशीन दे दी जाएगी.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.