किसानों की बल्ले-बल्ले: इस दिन मिलेगी 11वीं किस्त की रकम, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

नई दिल्ली, PM Kisan 11th Installment | अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. पीएम मोदी जल्द ही पीएम किसान योजना की 11 वीं किस्त जारी करने वाले हैं. बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है.

KISAN 2

इसी बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे किसान साथियों पर पूरे देश को नाज है. किसान जितना मजबूत होगा, नया भारत भी उतना ही समृद्ध बनेगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही है.

कब आएगा 11वीं किस्त का पैसा

दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है. वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से इस महीने के लास्ट तक किसानों के खाते में पीएम किसान की 11वीं किस्त आ सकती है.

अपडेट करा ले अपना आवेदन

• पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी उसे सुलझा लें.
• इसके लिए आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर या मेल आईडी पर मेल कर समाधान करवा सकते हैं.
• पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है.
• ई-मेल आईडी ([email protected]) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं.
• अगर आपने अब तक आवेदन न किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

स्टेटस ऐसे करें चेक

• किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
• अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें.
• अब बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.
• अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
• यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
• इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.