FASTag के चोरी, या फटने पर क्या करें? घर बैठे पाएं इन सभी समस्याओं का समाधान

नई दिल्ली | संपूर्ण देश में फास्टैग शुरू हो चुका है किन्तु अब लोगों को फास्टैग से जुड़ी विभिन्न प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जैसे कि फास्टैग गुम, डैमेज (क्षतिग्रस्त) और फट जाने पर उन्हे क्या करना चाहिए. इसके अतिरिक्त फास्टैग खराब या फिर चोरी होने के पश्चात् FASTag वॉलेट में रखे पैसे सुरक्षित रहेंगे या नहीं? फिर से फास्टैग लेने के लिए क्या करना होगा, और इसके लिए कितना खर्च आएगा? इन सारे सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे.

FasTag

FASTag अकाउंट क्या होता है?

जब आप पहली बार फास्टैग के लिए पंजीकरण करते हैं तब उस स्थिति में FASTag अकाउंट जेनरेट होता है, जो सदा के लिए होता है. इस FASTag खाते को ऑनलाइन या FASTag ऐप के जरिए एसेस कर सकते हैं.

फास्टैग लगाना क्यों है जरूरी

आज के समय में सभी गाड़ियों पर फास्टैग लगाना जरूरी हो गया है. फास्‍टैग को गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाना होता है. इसे लगाने के बाद टोल प्लाजा से आरामदायक सफ़र करेगे क्योंकि वहां पर लगे कैमरे इसे स्‍कैन कर लेते हैं. इसके पश्चात टोल की रकम आपके अकाउंट से अपने आप कट जाएगी. ये प्रक्रिया कुछ ही समय में पूरी हो जाती है.

फास्टैग गुम, डैमेज (क्षतिग्रस्त) या फट जाने पर हम क्या कर सकते हैं

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार एक वाहन के लिए केवल एक फास्टैग ही आलोट किया जाता है. किन्तु अगर आप से फास्टैग डैमेज हो जाए तो आप आसानी से उसे बदल सकते हैं. जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), टैग आई डी सहित कुछ अन्य डिटेल्स भी भरे होते हैं. ऐसे में केवल पुरानी डिटेल देकर एक बार फिर से फास्टैग को जारी करवाया जा सकता है.

कैसे किया जाता है दोबारा फास्टैग जारी?

अगर किसी स्थिति में आपका फास्टैग काम नहीं कर रहा है तो आप घर पर ही क्षतिग्रस्त हुए या फिर फटे हुए फास्टैग को बदल सकते हैं. इसके लिए आप Paytm के द्वारा नया फास्टैग जारी इश्यू करा सकते हैं. किन्तु इसके लिए 100 रुपये आप से ख़र्च के तौर पर वसूले जायेंगे. इस प्रक्रिया के दौरान आप ऐप के माध्यम से गाड़ी का RC और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देकर एक बार फिर से फास्टैग मंगवा सकते हैं.

फास्टैग के गुम होने पर क्या करें?

अगर आपकी गाड़ी चोरी हो गई है तो सबसे पहले बैंक की हेल्पलाइन पर फोन कर के आपको फास्टैग को ब्लॉक करवाना हैं. अगर किसी परिस्थिति में आपकी गाड़ी का शीशा टूट जाता है और आप खुद बैंक में फिर फास्टैग सेंटर में जाकर अपनी गाड़ी की आर सी और दस्तावेज दिखाते हैं तो उस स्थिति में दूसरा फास्टैग लेते हैं तो आप को कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts