बड़ी अपडेट: पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाएगी छात्रवृति

सोनीपत । छात्रों के भविष्य को संवारने और उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए, अब प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से छात्रवृति दी जाएगी. छात्रों के भविष्य को सुधारने के लिए एक बेहतरीन कदम उठाया गया है .

School Student

संबंधित अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश 

बता दें कि अनुसूचित जाति के पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अवार्ड के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. छठी से आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रत्येक स्कूल के एक छात्र व एक छात्रा को शिक्षा प्रोत्साहन के रूप में उत्कृष्टता छात्रवृति दी जाएगी. इसी मे महानिदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा राज्य के सभी मौलिक शिक्षा छात्रवृति संबंधी अधिकारियों को इसके जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं.

इन स्कीमों के तहत दी जाएगी स्कॉलरशिप 

विभाग द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार वर्ष 2020- 21 मे कक्षा पहली से आठवीं तक के पात्र छात्र-छात्राओं को एचआर प्रथम व एचआर 3 स्कीम के तहत राशि दी जाएगी. बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कैसे बोर्ड के रूप में अलग-अलग कक्षाओं को अलग-अलग नगद पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके अलावा भी एचआर -3 स्कीम के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र एवं छात्रा को उत्कृष्टता छात्रवृति प्रदान की जाएगी. इसके लिए सभी विद्यार्थियों का डाटा पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर अपलोड करके वाउचर 12 फरवरी तक निदेशालय  की छात्रवृति शाखा को ईमेल करना होगा.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Vibhag Sonipat Jobs: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में निकली शिक्षा स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.