हरियाणा में बढ़ेगा मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का दायरा, इन जिलों में बनेंगे नए सुपर-100 केंद्र

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार सूबे में बच्चों की शिक्षा और उज्जवल भविष्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है. पहले यह योजना 22 जिलों के 22 ब्लॉकों में शुरू की गई थी, अब जहां से भी जरूरत होगी, वही इस योजना का लाभ दिया जाएगा. सरकार विद्यार्थियों के वाहन के आने- जाने का खर्च स्वयं उठाएगी.

School Student 1

बनेगी मोबाइल डिजिटल लाइब्रेरी

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में कई अन्य बड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के नौरंगपुर और पानीपत में एक नया सुपर- 100 केंद्र स्थापित होगा, जिसकी प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी. विभाग की ओर से 7 से 8 गांवों का क्लस्टर बनाकर किसी एक गांव में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी, जिसकी शुरुआत पंचकूला के मोरनी से होगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

सीएम सुपर- 100 के एचीवर्स व मेंटर्स के साथ संवाद करेंगे. सभी बैचों द्वारा इसरो का भ्रमण करने के बाद सीएम से संवाद होगा. इनमे ITI एवं पॉलिटेक्निक के वे विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने ऐसे ही एक्सपोजर विजिट की है.

करियर काउंसलिंग की होगी सुविधा

सरकारी स्कूलों में करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. जल्द ही, ऑनलाइन व ऑनलाइन करियर काउंसलिंग मॉडयूल शुरू होगा. साप्ताहिक करियर जागरूकता सत्र सुबह प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रमुखों द्वारा होंगे. पुस्तक, सूचना आधारित करियर मॉडयूल तैयार कर स्कूलों से साझा किया जाएगा, ताकि बच्चों को भविष्य में करियर ऑप्शन में आसानी हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.