खुशखबरी: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बिना ट्रेनिंग के, ऑनलाइन मिलेगा सर्टिफिकेट

• रेड क्रॉस सोसायटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना होगा अब रजिस्ट्रेशन.

• ऑनलाइन मिलेगा अब सर्टिफिकेट.

गुरुग्राम | हरियाणा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रेड क्रॉस की ओर से 1 दिन की ट्रेनिंग एनरोल होना अनिवार्य है. इसके बिना लाइसेंस नहीं बनवाया जा सकता है. रेड क्रोस की ओर से अब एक नई मुहिम को शुरू किया गया है. कोरोना काल, महामारी के दौर के चलते अब ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रेनिंग ऑनलाइन ही दी जाएगी. पहले के समय में सर्टिफिकेट के लिए रेड क्रॉस से एक दिन की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य था. किन्तु अब रेडक्रॉस सोसायटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके ही सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है.

fotojet 18

कोरोना काल में ऑनलाइन हुई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग

गुरुग्राम में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रेड क्रॉस की और से 1 दिन की ट्रेनिंग दी जाती थी, किन्तु केवल कोरोना काल के चलते अब रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं. रेड क्रॉस सोसायटी तरफ़ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके ही सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है. ऑफलाइन इसकी ट्रेनिंग रेड क्रॉस सेक्टर 15 पार्ट- 2 में दी जाती थी ,किन्तु उसे अब ऑनलाइन ही किया गया है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts