सोनाली फोगाट: पति की मौत के बाद एक शख्स से हुआ था प्यार, जाने किन वजहो से टुटा रिश्ता

सिनेमा जगत । बिग बॉस 14 में बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने बिग बॉस शो में अपने निजी जिंदगी को लेकर एक खुलासा किया है. सालो  से छुपी इस बात को सोनाली ने पहली बार सबके सामने खोल कर रख दिया.

SONALI

राहुल वैद्य से बात करते हुए उन्होंने खोले अपनी जिंदगी के राज

उन्होंने बताया कि उनके पति की मौत के बाद उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव एक शख्स लेकर आया था. सोनाली फोगाट ने राहुल वैद्य से बात करते हुए बताया कि जब उनके पति की मौत हो गई थी. उनकी जिंदगी में एक ऐसा शख्स आया था. जिनके साथ उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लिया था. उन्होंने बताया कि यह बात तकरीबन 2 साल पुरानी है. जब वह अपने पति की मौत के बाद पूरी तरह से टूटी चुकी थी. उन्हें किसी के सहारे की जरूरत थी. सोनाली ने बताया कि किस वजह से उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया.

नॉमिनेशन के चलते सोनाली का अलग ही रूप देखने को मिला

जब राहुल ने सोनाली से रिश्ता टूटने की बात पूछी तो उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा. सोनाली ने बस इतना कहा कि उनकी वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. वैसे सोनाली ने उस शख्स का नाम उजागर नहीं किया. शो में सोनाली की दोस्ती अली और राहुल के साथ ज्यादा ही गहरी हो गई है. उन्होंने अली के साथ डांस भी किया. दोनों को नाचते हुए देखकर ऐसा लग रहा था कि सोनाली अली को दिल दे बैठी है.बिग बॉस के घर में सोनाली फोगाट के करीबियों ने कहा कि अली के लिए उनकी फीलिंग सच्ची है. जबकि कुछ लोग यह उनका गेमप्लान बता रहे हैं.वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोनाली राखी की राह पर चल पड़ी है.बता दें कि इस हफ्ते सोनाली घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई है. कई लोगों का कहना है कि वह नॉमिनेशन से बचने के लिए यह सब कुछ कर रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.