19 साल के करियर के बाद सपना चौधरी की जिंदगी में बड़ा बदलाव, वीर साहू से अलग होने की तैयारी

चंडीगढ़, सपना चौधरी | शादी और रिश्तों में उतार-चढ़ाव हर किसी की जिंदगी का हिस्सा होते हैं, लेकिन जब बात अलग होने तक पहुंच जाए तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी भी इन दिनों इसी दौर से गुजर रही है। उन्होंने पति वीर साहू से तलाक लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। बता दें कि एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सपना ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन हो जाएगा।

Sapna Choudhary Divorce

वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। सपना ने कहा कि उन्होंने रिश्ता बचाने की कोशिश की थी, लेकिन शायद यह उनकी अपनी जिद थी। उनके मुताबिक, साल 2020 में उन्हें अपनी ग्रूमिंग और आत्म-विकास पर काम करना चाहिए था।

दूसरी शादी पर बात

सपना ने बताया कि एक समय वह पत्नी, मां, काकी और भाभी की जिम्मेदारियों में इतनी उलझ गईं कि अपने करियर और खुद के विकास पर ध्यान नहीं दे सकीं। दूसरी शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। भविष्य में कोई सही व्यक्ति मिलता है तो इस बारे में सोच सकती हैं। उन्होंने तलाक लेने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने को भी गलत बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

2020 में हुई थी शादी

सपना ने 24 जनवरी 2020 को हिसार के मदनहेड़ी गांव निवासी हरियाणवी गायक वीर साहू से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। सपना ने जून 2026 में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर कर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। अदालत ने अंतरिम आदेश में वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनसे संपर्क करने और घर या कार्यस्थल के आसपास जाने से रोक दिया था। सपना ने यह भी कहा कि वह करीब 19 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और शादीशुदा जिंदगी के साथ दो बच्चों की मां होने के बावजूद अपनी पहचान बनाए रखी है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.