हरियाणा की महिलाओं के पास 5 लाख रुपये जीतने का मौका, 5 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़ | महिलाओं ने शिक्षा, खेल, समाज सेवा, कारोबार और प्रशासन सहित कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके इसी योगदान को सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार ने खास पहल की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 8 मार्च 2027 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

Haryana Women Awards 2027

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं 5 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार यहां…

देखें प्राइज

पुरस्कार राशि
सुषमा स्वराज पुरस्कार 5 लाख रुपये
इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार 1.50 लाख रुपये
कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार 1 लाख रुपये
बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार 1 लाख रुपये
लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड 51 हजार रुपये

उद्यमियों को भी सम्मान

सरकारी कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में चार-चार पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, महिला उद्यमी श्रेणी में दो पुरस्कार मिलेंगे। इन सभी श्रेणियों में चयनित महिलाओं को 21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आवेदिका के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ हस्ताक्षरित शपथ-पत्र भी देना होगा, जिसमें संस्था के विरुद्ध किसी मंच, विभाग या अदालत में प्रतिकूल मामला लंबित नहीं होने की घोषणा करनी होगी।

ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं

आवेदन में गलत जानकारी या अनियमितता मिलने पर पुरस्कार राशि और अन्य आर्थिक लाभ वापस करने होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे, ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर चार में संपर्क किया जा सकता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.