दिल्ली व्यापार मेले में छाई झारखंड की पैतकर और सोहराय- खोवर चित्रकला, कोयले से तैयार होते हैं रंग

नई दिल्ली | गांवों में कभी त्योहारों और खास मौकों पर घरों की दीवारों को सजाने वाली आदिवासी चित्रकला अब नए रूप में लोगों तक पहुंच रही है। कलाकार इसे कैनवस, सजावटी सामान और लाइफस्टाइल उत्पादों के जरिए देश-दुनिया के बाजार से जोड़ रहे हैं। बता दें कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में झारखंड पवेलियन में इस पारंपरिक कला की खास झलक देखने को मिल रही है।

Jharkhand Tribal Art

यहां कारीगर जंतु कोपे पैतकर और सोहराय-खोवर चित्रकलाओं की कई आकर्षक कलाकृतियां लेकर पहुंचे हैं। इन पेंटिंग्स में पशु-पक्षियों, प्रकृति, लोकजीवन और पारंपरिक मान्यताओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

कोयले से तैयार होते हैं रंग

इस कला की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक रंग हैं। जंतु कोपे के मुताबिक, पत्थरों को घिसकर और लाल-पीली मिट्टी, कोयले तथा चूने की मदद से रंग तैयार किए जाते हैं। इन रंगों से कलाकार अपनी कल्पनाओं को आकार देते हैं। कलाकार के अनुसार, बड़ी पेंटिंग तैयार करने में करीब तीन से चार दिन लगते हैं, जबकि छोटी पेंटिंग एक दिन में बन जाती है। सिंहभूम की पैतकर चित्रकला में लोककथाओं, कृष्ण लीला और जीवन-मृत्यु के चक्र को चित्रों के माध्यम से दिखाया जाता है।

प्रकृति की झलक

वहीं, हजारीबाग की सोहराय-खोवर कला में जानवरों, पेड़-पौधों और ज्यामितीय आकृतियों को खास रेखाओं और बिंदुओं से उकेरा जाता है। दिल्ली जैसे बड़े बाजार में इन कलाकृतियों को प्रदर्शित करने से कारीगरों को नए खरीदारों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.