हरियाणा में जनगणना के चलते बदला स्कूलों का परीक्षा शेड्यूल, जानें कब से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

चंडीगढ़ | हर साल फरवरी आते ही स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी तेज हो जाती है। विद्यार्थी पढ़ाई और रिवीजन में जुट जाते हैं, लेकिन इस बार हरियाणा के स्कूली बच्चों को मुख्य विषयों के पेपर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण के चलते शिक्षा विभाग ने एक मार्च से पहले मुख्य विषयों की वार्षिक परीक्षाएं नहीं कराने का आदेश दिया है।

Haryana School Exams 2027

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से यहां…

जनसंख्या की गणना

जनगणना के दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस काम में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बड़े स्तर पर ड्यूटी लगाए जाने की संभावना है। ऐसे में शिक्षकों की व्यस्तता को देखते हुए विभाग ने मुख्य विषयों की परीक्षाएं 1 मार्च से पहले नहीं कराने का फैसला लिया है। जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना पहले ही पूरा हो चुका है। वहीं, मुख्य जनगणना अभियान से पहले नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक ऑनलाइन स्व-गणना का ऑप्शन मिलेगा।

5 दिवसीय पुनरीक्षण कार्य

जनसंख्या गणना के बाद 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण का काम चलेगा। इस दौरान छूटे हुए लोगों की पहचान, गलतियों में सुधार और सभी परिवारों की जानकारी जुटाने पर ध्यान दिया जाएगा। स्व-गणना करने वाले परिवारों के विवरण का भी प्रगणक घर जाकर सत्यापन करेंगे। जनगणना की संदर्भ तिथि और समय 1 मार्च की रात 12 बजे निर्धारित किया गया है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.