हरियाणा के यात्रियों का सफर होगा आसान, सभी रोडवेज डिपो तक पहुंचीं 500 नई बसें

चंडीगढ़ | बस से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने वाली है। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल होने से लंबे रूट पर बसों की उपलब्धता बढ़ेगी। वहीं, पुरानी बसों को स्थानीय मार्गों पर चलाया जाएगा, जिससे छोटे रूट के यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि हरियाणा सरकार ने 500 नई साधारण बसें खरीदकर प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो को आवंटित कर दी हैं।

Haryana Roadways New Buses

परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार, सभी बसें संबंधित डिपो तक पहुंच चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 40 बसें भिवानी और सबसे कम 2 बसें रेवाड़ी डिपो को मिली हैं। भिवानी को 40, हिसार को 37 और गुरुग्राम को 35 नई बसें आवंटित की गई हैं।

स्थानीय रूट पर चलाया जाएगा

वहीं, सिरसा को 32 बसें मिली हैं। फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25 बसें दी गई हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि नई बसें मुख्य रूप से लंबे रूट पर चलाई जाएंगी। फिलहाल इन मार्गों पर चल रही कई बसें पांच से छह साल पुरानी हो चुकी हैं। उन्हें हटाकर स्थानीय मार्गों पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन डिपो को अभी कम बसें मिली हैं, उन्हें अगले कुछ महीनों में और बसें दी जाएंगी। सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर नई बसें खरीदी हैं।

मिली इतनी बसें

बसों की संख्या शहर/जिले
25 बसें दिल्ली, जींद, करनाल, नारनौल, सोनीपत, झज्जर और पानीपत
20 बसें नूंह, पलवल, यमुनानगर और पंचकूला
14 बसें चंडीगढ़
12 बसें चरखी दादरी
2 बसें रेवाड़ी
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.