खाटूश्याम जाने वालों के लिए खुशखबरी, कैथल से होकर चल रही स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग

कैथल | खाटूश्याम के दर्शन के लिए राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इन दिनों बढ़ जाती है। ऐसे में हरियाणा के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन से श्रद्धालु खाटू श्याम धाम के नजदीकी रींगस रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि गाड़ी संख्या 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी।

Khatu Shyam Special Train 1

यह कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर रात 12:08 बजे कैथल पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 12:10 बजे आगे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:50 बजे रींगस पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद 6:55 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

वापसी में समय

वहीं, गाड़ी संख्या 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह सुबह 8:50 बजे फुलेरा से रवाना होकर 10:50 बजे रींगस पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 10:55 बजे आगे चलेगी। निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन शाम 5:48 बजे कैथल पहुंचेगी और 5:50 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। रात 8 बजे यह कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

होंगे इतने कोच

ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी और 2 लगेज कोच सहित कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं। इसमें सफर के लिए रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। यात्री रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

हर साल चलती है ट्रेन

रेलवे हर साल देवउठनी एकादशी और खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाता है। स्टेशन मास्टर सतीश कुमार के अनुसार, इस बार भी कैथल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेन चलाई गई है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.