दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए अब नहीं जाना होगा गुरुग्राम, NHAI ने बनाया ये ख़ास प्लान

गुरूग्राम | दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए दिल्ली के लोगों को पहले गुरुग्राम जाना पड़ता है और फिर वहां से लोग एक्सप्रेसवे पकड़ते हैं. यही समस्या गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के लोगों की भी है. हालांकि, अब यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी. दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए फरीदाबाद के रास्ते एक कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है.

express way

यह सड़क ग्रेटर फरीदाबाद के पास बने बाइपास के ऊपर बन रही है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया है.

2024 तक काम होगा पूरा 

एनएचएआई ने आदेश दिया है कि अगले साल मार्च यानी 2024 तक इसका काम पूरा कर लिया जाए. इसके बनने के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए पहले गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा. दिल्ली में इस लिंक की शुरुआत आश्रम और डीएनडी के बीच गोल चक्कर पार्क से होगी. इसकी कुल लंबाई 60 किलोमीटर होगी.

गौरतलब है कि इसमें एक हिस्सा दिल्ली से फरीदाबाद और दूसरा फरीदाबाद से केएमपी (कुंडली- मानेसर- पलवल) लूप होता है. केएमपी लूप तक सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है. उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में इसे सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

जेवर एयरपोर्ट से बनेगी सड़क

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे को जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाना है. इसके लिए 30 किलोमीटर लंबी कनेक्टिंग रोड बनाई जाएगी. इसका काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि यह सीधे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नहीं जाएगा बल्कि इसे फरीदाबाद में बन रहे कनेक्टर से जोड़ा जाएगा. फरीदाबाद में कनेक्टर बनने के बाद गुरुग्राम पर वाहनों का दबाव भी कम होगा. साथ ही, फरीदाबाद में मथुरा रोड से दूर होने के कारण जिले के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या नहीं होगी.

नोएडा- गाजियाबाद वालों को होगा फायदा

इस कनेक्टर पर चढ़ने के लिए नोएडा और गाजियाबाद से आने वालों के लिए सरिता विहार के पास रैंप बनाया जाएगा. उन्हें दिल्ली के बीच से निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फरीदाबाद में वाहनों के आने- जाने के लिए रैंप बनाया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.