दूल्हा- दुल्हन ने गौ- माता को साक्षी मानकर गौशाला में की शादी, चौतरफा बना चर्चा का विषय

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद के ऊंचा गांव गौशाला में एक दूल्हा- दुल्हन ने सर्वदेवमयी गौ माता (गंगा) को साक्षी बना लिया है जबकि अधिकांश दूल्हा- दुल्हन अग्नि को परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी मानते हैं. आदर्श नगर निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि वह लंबे समय से ऊंचा गांव गौशाला से जुड़े हुए हैं. उनकी शादी एसजीएम नगर निवासी निधि गुप्ता के साथ तय हुई थी.

Anokhi Shadi Faridabad

अमित ने गौशाला में शादी करने की इच्छा जताई

उन्होंने गौशाला में अपने परिवार व गौशाला संचालक रूपेश यादव से शादी करने की इच्छा जताई. उनकी इच्छा के अनुसार गौशाला में प्रबंध समिति के सदस्य और गोपाल इस विवाह के साक्षी बने. अमित गुप्ता व निधि गुप्ता गौ माता को साक्षी मानकर ऊंचा गांव गौशाला ले गए.

33 करोड़ देवी- देवताओं की होती है कृपा

गौशाला निदेशक रूपेश यादव ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुंदेलखंड पीठाधीश्वर संत सीताराम दास ने गौशाला को सनातनी विवाह के लिए सबसे पवित्र स्थान बताया है. गौ माता को साक्षी मानकर दूल्हा- दुल्हन को 33 करोड़ देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है.

गौशाला प्रबंधन की टीम ने शादी की जिम्मेदारी संभाली

गौशाला प्रबंधन की टीम ने शादी की जिम्मेदारी संभाली और दूल्हा- दुल्हन के मेहमानों की सेवा की. शादी का आयोजन गो मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बनाए गए श्रीकृष्ण सत्संग भवन में किया गया था. गौशाला प्रबंधन की ओर से दूल्हा- दुल्हन को शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें उपहार के तौर पर ‘गोगरीट’ दी गई. शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने गाय घास और गुड़ खिलाकर वर- वधु को सुखी और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.