Pushpa 2 Release Date: दर्शकों का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा- 2

मनोरंजन डेस्क, Pushpa 2 Release Date | सुकुमार की फिल्म पुष्पा दि रूल को लेकर कई प्रकार की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है. सभी दर्शक जल्द से जल्द अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दर्शक पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. खबरों की माने तो यह फिल्म साल 2024 में नहीं बल्कि इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में फहाद और रश्मिका मंदाना अहम रोल में दिखाई देंगे.

allu arjun

इस दिन रिलीज होगी पुष्पा- 2

साल 2021 में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: दि राइज रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने 300 करोड रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म की सफलता को देखते हुए ही इसके दूसरे भाग पुष्पा दि रूल को बनाने की भी घोषणा की गई थी. फिल्म के दूसरे भाग में अल्लू का नया अवतार नजर आएगा और इसमें कई सरप्राइस एलिमेंट भी होंगे. अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं.

शाहरुख की फिल्म के साथ हो सकती है टक्कर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी. इसी दिन शाहरुख खान की डंकी भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में यह साल 2023 का सबसे बड़ा क्लैश हो सकता है. यदि ऐसा होता है तो फिर शाहरुख खान को नुकसान हो सकता है, उधर अल्लू के शाहरुख की फिल्म जवान में भी आने की खबरें सामने आ रही है. ऐसे में शाहरुख नहीं चाहेंगे कि दिसंबर में उनकी फिल्म की टक्कर अल्लू की फिल्म के साथ हो.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.