नई कार खरीदने वाले ग्राहकों की जून महीने में लगी लॉटरी, इन गाड़ियों पर ऑफर किया जा रहा बंपर डिस्काउंट

ऑटोमोबाइल डेस्क | यदि आप भी इन दिनों एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक धमाकेदार खबर सामने आई है. अब आपको नई कार पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है. मारुति इस महीने अपने नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है. यदि आप भी इस महीने मारुति नेक्सा शोरूम से कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 64,000 रूपये तक की बचत कर सकते हैं.

car

कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए धमाकेदार खबर

मारुति इस महीने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली गाड़ियों पर ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है. कंपनी की तरफ से इस महीने बलेनो, सियाज, इग्निस आदि कारों पर शानदार ऑफर लांच किए गए हैं. यदि आप भी इन्हीं करो में से किसी कार को खरीदना चाहते हैं तो मौजूदा समय आपके लिए काफी अच्छा है. इन कारों को खरीदने पर आपको कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट, फ्लाइट बोनस और एक्सचेंज बोनस जैसे कई बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं. इन ऑफर्स के तहत, आप काफी कम कीमत पर नई कार अपने घर ला सकते हैं.

इन गाड़ियों पर ऑफर किए जा रहे डिस्काउंट

आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि यह ऑफर इस महीने की आखिरी तारीख यानी कि 30 जून तक ही उपलब्ध रहेंगा. कंपनी की तरफ से बलेनो सिगमा मॉडल पर 10000 +0 रूपये का कैश + कॉरपोरेट डिस्काउंट और 10000 रूपये +0 रूपये का फ्लैट + एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसी प्रकार बलेनो डेल्टा एमटी पर कैश + कॉर्पोरेट 20000 +0 रूपये और फ्लैट + एक्सचेंज 10000 + 0 रूपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस महीने कार खरीदकर आप अच्छा खासा डिस्काउंट उपलब्ध कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.