अब Gmail पर एक क्लिक से डिलीट होंगे सारे फ़ालतू मैसेज, Google ने पेश किया नया फीचर

नई दिल्ली | स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Gmail पर आने वाले स्पैम मैसेज से अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. Google Android पर Gmail में ‘सेलेक्ट ऑल’ का एक नया फीचर आ गया है, जिसकी मदद से आप एक बार में ही पुरे इनबॉक्स मैसेज को डिलीट कर सकेंगे. ये फीचर पहले से ही वेब ऐप पर मौजूद है.

Gmail

क्या है Gmail का नया फीचर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह फीचर शुरू हो गया है. यदि आप इस फीचर को ट्राई करना चाहते हैं, तो Google Play Store पर जाएं और Gmail को अपडेट करें. एक बार ऐप अपडेट हो जाने पर आपके स्मार्टफोन पर एक साथ सारे मैसेज डिलीट करने का यह फीचर उपलब्ध हो जाएगा.

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि भले ही यूजर्स एक साथ कई Email हटा सकते हैं लेकिन यह 50 ईमेल तक ही सीमित होगा. यानि आप अपनी Gmail से एक बार में 50 ईमेल मैसेज ही डिलीट कर सकते हैं. अगर आप Gmail से सारे मैसेज डिलीट करना चाहते हैं तो आपको इसी प्रोसेस को फिर से दोहराना होगा.

यह भी पढ़े -  इस राज्य में स्कूली बच्चों की हुई मौज, गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल आया सामने

ऐसे करें नए फीचर का इस्तेमाल

  • Android स्मार्ट फोन यूजर्स अपने इनबॉक्स में फालतू ईमेल को आसानी से डिलीट कर सकते हैं.
  • सबसे पहले अपने Gmail को एक बार अपडेट करें और अपने एंड्रॉइड फोन पर जीमेल ऐप खोलें.
  • अब अपने इनबॉक्स में किसी एक ईमेल पर टैप करके रखें.
  • अब सभी ईमेल का सेलेक्ट करने के लिए टॉप पर दिखाई दे रहे चेकबॉक्स सेलेक्ट करें.
  • यहां आप अधिकतम 50 ईमेल चुन सकते हैं.
  • सभी सेलेक्टेड ईमेल को हटाने के लिए डिलीट बटन पर टैप करें.
  • पूरा Gmail साफ करने के लिए ये प्रोसेस फिर से दोहरा सकते हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.