सपना चौधरी ने मॉडर्न अंदाज में Video शेयर कर कहा ‘हमें उड़ाने की बात करतें हैं’ तो हिना खान का कुछ यूं आया कमेंट

नई दिल्ली | हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं क्योकि उनको चाहने वाला फैन बहुत ज्यादा है. इन दिनों सपना चौधरी का मॉडर्न लुक फैन्स को खूब भा रहा है. सपना चौधरी ने पिछले दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और इस विडियो में उनका अंदाज बिलकुल नया है. भोजपुरी (Bhojpuri) के साथ- साथ पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary Ke Gane) का यह वीडियो भी और विडियो की तरह खूब वायरल हो रहा है. आपको बता दे कि इस विडियो पर फैन्स के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं. जैसा कि आप सभी जानते है इस विडियो पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने भी कमेंट किया है.

Sapna Choudhary

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा है, ‘कुछ लोग धूल उड़ा नही सकते, और हमें उड़ाने की बात करते हैं.’ बताया जा रहा है कि सपना चौधरी ने इस कैप्शन को कुछ लोगों को जवाब देने के लिए लिखा है. सपना चौधरी की इस विडियो को 2 लाख 70 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस विडियो पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने बहुत ही दिलचस्प कमेंट भी किया है. हिना खान (Hina Khan) ने लिखा है, ‘हॉटनेस.’

आप सभी जानते होंगे कि ‘बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11)’ में सपना चौधरी और हिना खान एक साथ बिग बॉस हाउस में रही थीं और दोनों की दोस्ती को खूब पसंद भी किया गया था. हिना और सपना की दोस्ती बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी कायम रही है. हिना खान (Hina Khan) जहां इन दिनों टीवी की नागिन के रोल में धूम मचा रही हैं तो वहीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary Music Video) के म्यूजिक वीडियो लगातार रिलीज हो रहे हैं.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts