हरियाणा सरकार ने पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को दी बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती के लिए घटाई 2 सेंटीमीटर हाइट

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश सरकार ने मोरनी पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए हाइट में विशेष छूट देने का फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब मोरनी हिल्स क्षेत्र से भी ज्यादा से ज्यादा युवा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. पुलिस भर्ती में मिली इस स्पेशल छूट से क्षेत्र के युवक- युवतियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.

POLICE

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में पुलिस भर्ती में आरक्षित श्रेणी को दी जाने वाली छूट की तरह अब मोरनी क्षेत्र के जनरल कैटेगरी के युवाओं को भी छूट देने की मंजूरी सरकार द्वारा दी गई है.

2 सेंटीमीटर की मिली छूट

पहले सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 170 सेंटीमीटर उंचाई होनी चाहिए थी लेकिन अब दो सेंटीमीटर की छूट मिलने पर 168 सेंटीमीटर वाले युवा भी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसी तरह महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 158 सेंटीमीटर में दो सेंटीमीटर की छूट मिलने से 156 सेंटीमीटर ऊंचाई वाली महिलाएं भी पुलिस भर्ती में शामिल हो सकेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में योग का भविष्य मात्र एक कोच के भरोसे, 33 साल से नहीं हुई भर्ती

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक लतिका शर्मा के विशेष अनुरोध पर मोरनी क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में आरक्षित श्रेणी को दी जाने वाली छूट की तरह अब मोरनी क्षेत्र के जनरल कैटेगरी के युवाओं को भी छूट देने की मंजूरी दी गई है. लतिका शर्मा ने क्षेत्र की इस मांग को पूरा करने पर सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.