चंडीगढ़ | हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत 7 राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए इन्हें पेड लीव देने की घोषणा की है. प्रदेश सरकार के इस फैसले से इन कर्मचारियों को राहत पहुंचेगी.
नोटिफिकेशन जारी
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में अपना वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड मतदाता को पेड लीव दी जाएगी.
हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पेड लीव पर इन कर्मचारियों को अपने संबंधित लोकसभा क्षेत्र में ही जाने की अनुमति होगी. इसमें सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र जैसे कारखानों, वाणिज्यिक, निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी भी शामिल होंगे.
