ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी मई के महीने में नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. मौजूदा समय में कई बड़ी-बड़ी कार कंपनियों की तरफ से गाड़ियों पर धमाकेदार डील ऑफर की जा रही है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले है. मौजूदा समय में बलेनो से लेकर जिम्नी पर आपको अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
डिस्काउंट और डील के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप कार कंपनी के शोरूम या फिर उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल से जानकारी हासिल कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कौन- सी कार पर कितने रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
इन गाड़ियों पर मिल रहा डिस्काउंट
अगर मारुति की तरफ से सेल की जाने वाली बलेनो की बात की जाए, तो इस कार पर मई के महीने में आपको 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 6.66 लाख रुपए से शुरू होती है, इसमें आपको अच्छा खासा स्पेस भी मिल जाता है. आप भी इस महीने इस कार को परचेस करके अच्छा डिस्काउंट हासिल कर सकते है.
इस समय मारुति Fronx काफी पॉपुलर क्रॉस ओवर है. इस महीने अगर आप यह गाड़ी खरीदते है, आप पूरे 28 हजार रुपये तक की बचत कर सकते है. इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 43 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वही, इसकी एक्स- शो रूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है.
मारुति सुजुकी की जिम्नी को भारत में कोई खास रिस्पांस नहीं मिला. इस कार को सेल करना कंपनी के लिए काफी चुनौती भरा हो गया था. ऐसे में अब कंपनी की तरफ से इस पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, इस गाड़ी की एक्सेस शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपए से शुरू होती है. कंपनी की तरफ से इस पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
