ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट के जरिए ग्रैंड विटारा को अपने घर लाना चाहते थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से देश के जवानों के लिए ग्रैंड विटारा SUV को उपलब्ध करवा दिया गया है. कैंटीन के जरिए मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा खरीदने वाले ग्राहकों को अच्छा खासा डिस्काउंट मिलेगा, अर्थात कम कीमतों में यह गाड़ी मिलने वाली है.
हाल ही में, कंपनी की तरफ से ग्रैंड विटारा की सीएसडी कीमतों को भी अपडेट किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको ग्रैंड विटारा की लेटेस्ट सीएसडी कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
दोनों में अंतर
जब हम मारुति ग्रैंड विटारा और सीएसडी प्राइस दोनों की तुलना करते हैं, तो हमें जानकारी मिलती है कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत मानक एक्स शोरूम कीमत की तुलना में कैंटीन के जरिए खरीदने पर पूरे 1 लाख 4000 रुपये से लेकर 2 लाख 5000 रूपये तक कम है. देश के जवानों को मारुति ग्रैंड विटारा अन्य नागरिकों की तुलना में काफी सस्ती मिलने वाली है.
1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल- मैनुअल
| वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | अंतर | CSD कीमत |
| सिग्मा | Rs. 10,99,000 | Rs. 1,10,903 | Rs. 9,88,097 |
| डेल्टा | Rs. 12,20,000 | Rs. 1,06,352 | Rs. 11,13,648 |
| जेटा | Rs. 14,01,000 | Rs. 1,37,402 | Rs. 12,63,598 |
| अल्फा | Rs. 15,51,000 | Rs. 1,47,381 | Rs. 14,03,619 |
| अल्फा 4WD | Rs. 17,01,000 | Rs. 1,70,613 | Rs. 15,30,387 |
1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल- ऑटोमैटिक
| डेल्टा | Rs. 13,60,000 | Rs. 1,17,790 | Rs. 12,42,210 |
| जेटा | Rs. 15,41,000 | Rs. 1,31,790 | Rs. 14,09,210 |
| अल्फा | Rs. 16,91,000 | Rs. 1,48,971 | Rs. 15,42,029 |
1.5L हाइब्रिड पेट्रोल- ऑटोमैटिक
| जेटा प्लस | Rs. 18,43,000 | Rs. 1,93,743 | Rs. 16,49,257 |
| अल्फा प्लस | Rs. 19,93,000 | Rs. 2,04,673 | Rs. 17,88,327 |
1.5L CNG- मैनुअल
| डेल्टा | Rs. 13,15,000 | Rs. 1,03,747 | Rs. 12,11,253 |
| जेटा | Rs. 14,96,000 | Rs. 1,19,025 | Rs. 13,76,975 |
