FD में निवेश करने वाले ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, ये 4 बैंक ऑफर कर रहे शानदार ब्याज दरें

फाइनेंस डेस्क, FD Interest Rate | अगर आप भी फ्यूचर में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको जमा पूंजी पर गारंटीड इनकम के साथ बंपर रिटर्न मिलेगा, ऐसी स्कीमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. भारत में बड़ी संख्या में यूजर्स अभी भी अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए FD में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं. बैंकों के साथ- साथ एफडी पर कई नॉन- बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी की तरफ से भी शानदार ब्याज ऑफर किया जाता है.

Fixed Deposit FD

FD पर ब्याज दरें

  • अगर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात की जाए, तो इस बैंक में 1001 दिनों की FD करवाने पर आपको 9% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 9.5% के हिसाब से ब्याज मिल रहा है.
  • इसी प्रकार फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य ग्राहकों को हजार दिन की एफडी करवाने पर 8.5% के हिसाब से ब्याज मिलता है. वहीं, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 9.11% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जाता है.
  • अगर आप हाल ही में एफडी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आपके लिए काफी बेहतरीन विकल्प रहने वाला है. इसमें अगर आप 5 साल की एफडी करवाते हैं, तो आपको 9.10% के हिसाब से ब्याज मिलता है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 9.6% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
  • इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक में ग्राहक अगर 888 दिनों की एफडी करवाते हैं, तो उन्हें 8.5% के हिसाब से ब्याज मिलता है. इसी अवधि में सीनियर सिटीजन को 9% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.