गुरुग्राम । हरियाणा में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से हुएं हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआं है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस वे पर दौलताबाद के पास यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. पिछले महीने ही केन्द्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था.
वहीं हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं, राहत और बचाव का काम जारी है.
