गाय के दूध से आइसक्रीम बनाकर लाखों कमा रहे हरियाणा के किसान संदीप, हर महीने 4 लाख तक की कमाई

पलवल | कई लोग गाय पालने का शौक रखते हैं, लेकिन हरियाणा के एक किसान ने इसी शौक को अपनी पहचान और कमाई का बड़ा जरिया बना लिया। उन्होंने पशुपालन को सिर्फ दूध बेचने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि गाय के दूध, घी और गोबर से कई तरह के उत्पाद तैयार कर अपना कारोबार खड़ा किया है।
गाय के दूध से शुरू किया आइसक्रीम का कारोबार पलवल जिले के रहने वाले संदीप गोयल ने करीब 7 साल पहले गाय के दूध से आइसक्रीम बनाने का बिजनेस शुरू किया था।

Dairy Farming Palwal

शुरुआत छोटे स्तर पर हुई, लेकिन मेहनत और गुणवत्ता के दम पर उनके उत्पाद की मांग हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच गई। इस कारोबार से उन्हें हर महीने करीब 3 से 4 लाख रुपये की कमाई हो रही है।

गौशाला में गायों का पालन

संदीप गोयल की अपनी गौशाला है, जहां करीब 90 गायों की देखभाल की जाती है। गाय के दूध से आइसक्रीम तैयार करने के साथ वे घी की बिक्री भी करते हैं। इस तरह पशुपालन उनके लिए रोजगार का मजबूत माध्यम बन गया है। गौशाला से निकलने वाले गोबर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे लकड़ी तैयार की जाती है, जिसका उपयोग हवन-यज्ञ और श्मशान घाटों में होता है। इसके अलावा, गोबर से जैविक खाद बनाकर दूसरे किसानों को सप्लाई की जाती है।

बायोगैस से जलता है चूल्हा

संदीप गोयल गोबर से बायोगैस भी तैयार करते हैं। इसी गैस से उनके घर का चूल्हा जलता है। इससे रसोई के ईंधन की जरूरत पूरी होने के साथ गोबर का उपयोग भी हो रहा है। हरियाणा सरकार की ‘लोकल फॉर वोकल’ पहल से उनके स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिला और आइसक्रीम की बिक्री बढ़ी। मुख्यमंत्री हरियाणा की ओर से सम्मानित होना भी उनकी उपलब्धियों में शामिल है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.