September Bank Holidays: सितंबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

फाइनेंस डेस्क, September Bank Holidays | सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है, अगर आपको भी इस महीने बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दौरान सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सितंबर महीने में कुल कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. जब भी आप बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम करने के लिए अपने घर से निकले, तो एक बार इन छुट्टियों की लिस्ट अवश्य चेक कर लीजिए. नहीं तो, आप बैंक में जाएंगे और आपके वहां पर ताला लगा हुआ मिलेगा.

Bank Holidays

ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

सितंबर महीने में कुल 14 से 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है. इन छुट्टियों में सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. आरबीआई की तरफ से भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि बुधवार को असम दिवस मनाया जाएगा. इस वजह से बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है. इसके अलावा भी इस महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 4 सितंबर (बुधवार) – त्रिभुवन तिथि (श्रीमंत शंकरदेव का तिथि), असम में बैंक बंद
  • 7 सितंबर (शनिवार) – गणेश चतुर्थी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद
  • 8 सितंबर (रविवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 14 सितंबर (शनिवार) – कर्मा पूजा/ पहला ओणम, केरल और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे. यह दूसरा शनिवार होने के कारण सभी राज्यों में भी बैंक बंद
  • 15 सितंबर (रविवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 16 सितंबर (सोमवार) – मिलाद- उन- नबी, कई राज्यों में बैंक बंद
  • 17 सितंबर (मंगलवार) – इंद्रजात्रा/ मिलाद- उन- नबी, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद
  • 18 सितंबर (बुधवार) – पंग- ल्हाबसोल, सिक्किम में बैंक बंद
  • 20 सितंबर (शुक्रवार) – ईद- ए- मिलाद- उल- नबी के अगले दिन, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 21 सितंबर (शनिवार) – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, केरल में बैंक बंद
  • 22 सितंबर (रविवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 23 सितंबर (सोमवार) – महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 28 सितंबर (चौथा शनिवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 29 सितंबर (रविवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद

भले ही सितंबर महीने में 14 से 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, परंतु इस दौरान ऑनलाइन सुविधा चालू रहेगी अर्थात आप आसानी से पेमेंट कर पाएंगे और एटीएम के जरिए भी निकासी कर पाएंगे. इस दौरान आप ब्रांच से जुड़ा हुआ कोई भी काम नहीं कर पाएंगे. उसके लिए आपको उसी दिन बैंक में जाना होगा, जिस दिन बैंक की छुट्टी ना हो.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.