फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी इन दिनों निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आपने कभी- ना- कभी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या लोक भविष्य निधि का नाम तो अवश्य ही सुना होगा. लाखों लोग इस योजना के जरिए अपना अकाउंट ओपन करवा रहे हैं. अगर आप भी अपने फ्यूचर को सिक्योर करना चाहते हैं, तो आप इस योजना के जरिए अकाउंट ओपन करवा कर निवेश कर सकते हैं. आज हम आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
क्या है PPF बचत योजना?
PPF अकाउंट छोटी बचत योजनाओं में शामिल है. अगर आप कमाई के साथ- साथ इस योजना में निवेश करते हैं, तो आप अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं. इस अकाउंट की हेल्प से आप 35 साल में 2.27 करोड रुपए इकट्ठा कर सकते हैं और 25 साल में अगर आप इसके जरिए अकाउंट ओपन करवाते हैं, तो आप भविष्य में करोड़पति बन जाएंगे. पीएफ खाते से आप रिटायरमेंट के बाद 60,000 रुपये से ज्यादा की हर महीने पेंशन का भी लाभ ले सकते हैं.
PPF अकाउंट में हर वर्ष जमा कराई जाने वाली रकम पर इनकम टैक्स में भी छूट का लाभ मिलता है. इस खाते में हर साल आपको मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल नहीं होता और मैच्योरिटी के समय आपको जो अमाउंट मिलता है, वह भी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आता.
इस प्रकार उठा सकते है लाभ
यह बेहद ही लोकप्रिय बचत योजना है. आप डाकघर या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर इसके जरिए अकाउंट ओपन करवा सकते हैं, इसमें खाताधारक को हर साल 1 अप्रैल से 31 मार्च के दौरान न्यूनतम 500 रूपये और मैक्सिमम 1 लाख 50,000 रूपये तक इकट्ठा करने होते हैं. रिटायरमेंट होने पर आप हर महीने 61,000 तक की पेंशन का भी इंतजाम कर सकते हैं.
अगर आपकी उम्र 35 साल है और आप इसी वर्ष से इस अकाउंट में डेढ़ लाख रुपए जमा करवाएं, तो अगले साल 31 मार्च को आपका PPF खाते में ब्याज के तौर पर 10,650 रुपए जोड़ दिए जाएंगे. इस प्रकार आप इस अकाउंट के जरिए कई सालों तक निवेश करके लाखों रुपए की सेविंग कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा और आप अपने बुढ़ापे में हर महीने पेंशन का भी लाभ ले पाएंगे.
