फाइनेंस डेस्क | RBI की तरफ से हाल ही में रेपो रेट की दरों में 25 बेसिक प्वाइंट तक की कटौती की गई थी. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RBI बैंक ने 5 साल में पहली बार रेपो रेट में कटौती की है. उसके बाद से ही देश के तमाम बैंक चाहे वह एसबीआई हो या फिर अन्य बैंकों के सभी लोन सस्ते हो गए हैं.
बैंक ने कई रिटेल और बिजनेस लोन पर ब्याज दरों में भी बदलाव किया है, यह लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट से जुड़े हुए हैं. इसके साथ ही मकान खरीदने के लिए लोन लेना और भी आसान हो गया है. EBR अभी 8.9% के हिसाब से लोन ऑफर कर रहा है.
पहले से सस्ते हुए लोन
होम लोन मैक्सगेन का ऑप्शन 8.45% से लेकर 9.4% तक का ही है. प्रॉपर्टी के बदले लोन लेते हैं, तो आपको 9.75% से लेकर 11.05% तक रेट ऑफ इंटरेस्ट की पेमेंट करनी होगी. वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिवर्स मार्केट लोन 11.3% निर्धारित की गई है. Yono इंस्टा होम टॉप- अप लोन 9.5% पर ही ऑफर किया जा रहा है. आपको किस रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन मिलने वाला है यह काफी हद तक आपके सिबिल स्कोर पर डिपेंड करता है. बैंकर्स का कहना है कि बिजनेस लोन मार्जिनल कॉस्ट आफ फंड से जुड़े हुए हैं.
रेट ऑफ इंटरेस्ट में आई इतनी कमी
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की तरफ से भी आरबीआई के रेपो रेट में कमी करने के बाद अपने एमसीएलआर को बढ़ा दिया गया था. एसबीआई के ऑटो लोन भी 1 साल के एमसीएलआर से जुड़े हुए हैं, अभी यह 9% है. जमा की लागत कम होने पर निश्चित रूप से इनमें भी कमी दर्ज की जा सकती है.
स्टैंडर्ड कार लोन, एसबीआई कार लोन, एनआरआई कार लोन और एश्योर्ड कार लोन स्कीम के तहत आपको 9.2% से लेकर 10.15% तक इंटरेस्ट भरना होगा. लॉयल्टी कार लोन स्कीम में ब्याज की दर इससे थोड़ी कम है, यह 9.15% से लेकर 10.01% तक है.
