फाइनेंस डेस्क | देश के करोड़ों सैलरी- पेशा लोगों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. रिटायरमेंट बॉडी EPFO की तरफ से कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ईपीएफओ की तरफ से फरवरी 2024 में ब्याज दरों को बढ़ाकर इतना किया गया था.
EPFO से जुड़े सदस्यों के लिए बड़ी अपडेट
ईपीएफओ बोर्ड मीटिंग से मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है, अर्थात वह 8.25% पर ही निर्धारित की गई है. आज केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक के दौरान यह बड़ा फैसला लिया गया है. इससे ईपीएफओ के कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. साल 2020- 21 के लिए EPS पर ब्याज दर 8.1% थी, 1977- 78 के बाद जो सबसे कम थी.
ब्याज दरों में किया गया था बड़ा बदलाव
जब EPS ब्याज दर 8% थी, मार्च 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को घटकर इसके निचले स्तर 8.5% तक कर दिया था. ईपीएफओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड आफ ट्रस्टीस की तरफ से आज होने वाली बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. इस दौरान साल 2024- 25 के लिए EPS पर ब्याज दरों को 8.25% रखने का ही ऐलान किया गया. पिछले काफी समय से कर्मचारी इस एलान का इंतजार कर रहे थे, अर्थात अब इसमें कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.
