खाटूश्याम बाबा के फाल्गुनी लक्खी मेले में उमड़ा भक्तों का हुजूम, देश- विदेश से आ रहे श्रद्धालु

नई दिल्ली | विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटूश्याम (Khatushyam) जी के फाल्गुनी लक्खी मेले के पांचवें दिन आज भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, यूपी, बिहार सहित देश- विदेश के अलग- अलग कोनों से श्रद्धालु बाबा का दीदार करने पहुंच रहे हैं. आज श्री श्याम जी का श्रृंगार बहुत मनमोहक नजर आ रहा है.

khatu shyam ji

भक्तों के स्वागत की भी हुई तैयारियां

अभी भी बाबा श्याम के दरबार में भक्तों की भीड़ बहुत अधिक नहीं है, जिससे श्रद्धालु आसानी से श्री श्याम जी के दर्शन कर पा रहे हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं. मंदिर परिसर में गुलाब जल और सुगंधित जल का छिड़काव किया गया है. बाबा श्याम जी का अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया है, जिसमें उन्हें विदेशों से लाए गए विभिन्न रंगों के सुगंधित फूलों से सजाया गया है.

श्री श्याम जी को रतन जड़ित सोने के मुकुट से सुसज्जित किया गया है, जिसके बीच में मोर पंख डिजाइन का हीरा लगा हुआ है. खाटूश्याम जी को नीलम जड़े सोने का हार पहनाया गया है और गर्भगृह को गुलाबी थीम पर तैयार किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

आगे बढ़ेगी भक्तों की संख्या

श्याम जी के फाल्गुनी लक्खी मेले का मुख्य आयोजन एकादशी के दिन होगा, जब श्री श्याम जी को नगर भ्रमण करवाया जाता है. ऐसा अनुमान है कि 8 मार्च से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. लगातार 11 मार्च तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रहेगी. यदि भक्तों की संख्या अत्यधिक बढ़ती है, तो चारण मैदान और लखदातार ग्राउंड के रास्ते श्रद्धालु मंदिर पहुंच पाएंगे. इसके लिए उन्हें करीब 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts