नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो (Metro) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने होली पर्व पर यानि 14 मार्च के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इस दिन दोपहर 02.30 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू होगा. एयरपोर्ट एक्सप्रेस सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवाओं का लाभ नही मिलेगा.
DMRC ने दी जानकारी
इसी प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी. उसके बाद, सामान्य रूप से जारी रहेंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी. मतलब आप होली के पर्व में थोड़ा देर से सफर कर पाएंगे.
समय का रखें ध्यान
DMRC ने यह भी बताया कि सभी मेट्रो लाइनें अपने अंतिम स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे चलना शुरू कर देंगी. इसके बाद, मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चलती रहेंगी. मतलब दोपहर बाद आप बिना किसी परेशानी के मेट्रो से सफर कर सकते हैं. इसलिए, होली मनाने वालों को मेट्रो का समय ध्यान में रखना होगा. अपनी यात्रा की योजना थोड़ा ध्यान से बनाइयेगा ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
