Bank Holiday: 13 मार्च को रहेगा बैंक हॉलिडे, देखें पूरे महीने की छुट्टियों वाली लिस्ट

फाइनेंस डेस्क, Bank Holiday | शुक्रवार 13 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. होलिका दहन के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. होली के त्यौहार की शुरुआत होलिका दहन के साथ ही होती है. साथ ही, आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मार्च महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank Holidays

13 मार्च को बंद रहेंगे बैंक

होलिका दहन के मौके पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और केरल जैसे राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इन राज्यों में इस दिन सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- मुंबई और अन्य राज्यों में बैंक की ब्रांच खुली रहेगी. होलिका दहन के दिन लोग अनुष्ठान करते हैं. परिवार और समाज के साथ उत्साह पूर्वक इस पर्व को मानते हैं.

ऐसे में अगर आपको भी हाल ही में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो आप तुरंत कर लें, नहीं तो दो दिन बैंक बंद रहेंगे. जानकारी देते हुए बताया गया कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम से जुड़ी हुई सभी सर्विसेज समान रूप से चालू रहेगी अर्थात डिजिटल माध्यम से ट्रांजैक्शन करने में आपको किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होगी.

मार्च 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

दिन तारिख कारण
रविवार 16 मार्च सभी राज्यों में बैंक बंद
शनिवार 22 मार्च चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद
रविवार 23 मार्च पूरे भारत में बैंक बंद
गुरूवार 27 मार्च बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद
शुक्रवार 28 मार्च शब-ए-कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे
रविवार 30 मार्च जुम्मा-तुल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद
सोमवार 31 मार्च ईद-उल-फितर के कारण भारत के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.