नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करना है सफर, तो ध्यान से पढ़ें यह खबर; प्लेटफॉर्म नंबर में किया गया बदलाव

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) से सफर करने वाले यात्री एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. होली पर्व पर भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया है. अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से संचालित होने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया है. यह भी फैसला लिया गया है कि होली स्पेशल ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 16 से संचालित किया जाए. इस नीति से स्टेशन पर भीड़ कम होगी और यात्री आसानी से ट्रेन यात्रा कर सकेंगे.

New Delhi Railway Station

यह रहेगा नया शेड्यूल

वैशाली एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर 8 की जगह 16 से रवाना होगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 12802, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन 7 की जगह 16 से रवाना होगी. इसके अलावा, ट्रेन नंबर 12425, नई दिल्ली- जम्मू तवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 16 की जगह 12 से संचालित होगी. ट्रेन नंबर 12230, लखनऊ मेल- नई दिल्ली प्लेटफॉर्म नंबर 16 की जगह 12 से रवाना होगी.

दिल्ली- बनारस प्लेटफॉर्म नंबर 15 की जगह 6 से चलेगी. ट्रेन नंबर 12003, लखनऊ से नई दिल्ली पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या 6 की जगह 8 नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी. ट्रेन नंबर 12424, डिब्रूगढ़- राजधानी नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 16 की जगह 15 से चलेगी. ट्रेन नंबर 12302/ 12306, हावड़ा राजधानी को प्लेटफॉर्म नंबर 15 की जगह 14 से संचालित किया जाएगा. सियालदह एसी दुरंतो प्लेटफॉर्म नंबर 13 की जगह 9 से रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  ऑटो- पेमेंट के लिए बार- बार OTP डालने से मिलेगा छुटकारा, RBI ने जारी किया नया नियम

पहले से लें जानकारी

ट्रेन नंबर 12398, महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली- गया जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 6 की जगह 12 से और ट्रेन नंबर 14211/ 12420, गोमती एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 12 की जगह 5 से चलेगी. लिहाजा घर से निकलने के पहले यात्री अपने- अपने ट्रेनों की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.