दिल्ली वालों के लिए आ गई धमाकेदार खबर, जल्द मिलेंगे आयुष्मान कार्ड; 10 लाख तक होगा मुफ्त इलाज

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में जल्द ही आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की जाएगी. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बीच 18 मार्च को इस विषय पर समझौता किया जाएगा. इसके बाद, दिल्ली में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे.

Aayushmaan Bharat Yojana

2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार पर गरीब लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके तहत, करीब साढ़े 6 लाख गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा.

इनको भी मिलेगा लाभ

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी वर्करों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके तहत, ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज करवाया जा सकता है. वहीं, ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा. इस प्रकार लाभार्थी को कुल 10 लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

किन्नरों को भी मिलेगा लाभ

इस विषय में जानकारी देते हुए पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा ने कहा कि महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली के किन्नरों को भी दिया जाना चाहिए. इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पत्र लिखा गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts