Today Gold Rate: होली के मौके पर चमका सोना, 80 हजार के पार पहुंची 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold Rate | शादियों का सीजन खत्म होने के बावजूद भी लगातार गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. आज सोने की चमक और भी बढ़ गई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. सर्राफा बाजार के लेटेस्ट भाव के अनुसार, गोल्ड की कीमत 86,143 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 86,672 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, यानी की कीमतों में 529 तक की तेजी देखने को मिली है.

GOLD SONA

हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही कीमतें

सर्राफा बाजार के रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए जाते हैं, अर्थात इसमें किसी प्रकार का कोई भी जीएसटी ऐड नहीं किया जा जाता. हो सकता है कि आपके शहर मे कीमतों में 1000 से 2000 तक का अंतर भी देखने को मिल सकता है. 23 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें 527 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79 हजार से 80,000 के बीच बनी हुई है. मार्च में अब तक सोना 1,616 रुपए और चांदी 4,470 तेज हुई है 28 फरवरी को सोने के दाम 85,000 के आसपास थे, जबकि चांदी की कीमत 93,000 के आसपास थी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

80 हजार के पार पहुंची कीमतें

साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 10,000 से ज्यादा और चांदी की कीमतों में 11,000 से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 88163 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 80,833 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. आज दिल्ली में चांदी की कीमत 1,03,200 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.

अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए क्योंकि इन दिनों कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिले.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.