KBC 2020: कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन 28 सितम्बर से होगा शुरू

नई दिल्ली | सोनी टीवी के बेहद पॉपुलर शो “कौन बनेगा करोड़पति” के 12वें सीजन का आगाज 28 सितंबर को होगा. इसलिए अब शो के प्रोमो रिलीज होने शुरू हो गए हैं. यह शो हर बार की तरह इस बार भी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा. प्रोमो शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कहा कि आदर, आदाब, अभिनंदन, आभार, केबीसी 12 शुरू हो रहा है 28 सितंबर से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे. जिसके प्रोमो वीडियो में बिगबी यानि अमिताभ बच्चन इस बार भी हर बार की भांति बेहद जोशीले मिजाज में नजर आ रहे हैं.

Kaun Banega Crorepati KBC

लॉकडाउन के दौरान हुए थे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

केबीसी सीजन 12 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया लॉकडाउन के दौरान ही पूरी की गई थी. वहीं कोरोना महामारी के चलते अन्य सभी प्रक्रियाओं को भी ऑनलाइन माध्यम से ही पूरा किया गया है. चूंकि अब सीजन शुरू होने जा रहा है तो कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सेफ्टी मेजर्स का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

बिग बी ने शेयर किए सेट के अनुभव

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जो इस शो को पिछले दो दशकों से हॉस्ट कर रहे हैं वे इन दिनों इस शो की शूटिंग में व्यस्त हैं. जिसके चलते सेट से फोटो साझा करते रहते हैं. बच्चन ने केबीसी के हर बार के स्पेशल एपिसोड ‘करमवीर’ की शूट‍िंग के दौरान तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए. वह लिखते हैं कि विचार करने के लिए रात के अंधेरे में वे जो सह रहे हैं, सफलता हास‍िल करते हैं और देखभाल चाहते हैं…. मानवता उद्धार करती है. इन पंक्तियों को लिखते हुए अपने ब्लॉग में इस एपिसोड के बारे में भी विचार साझा किए. जिसमे बताया कि यह समय काफी भावुकता से भरा होता है जब वो ऐसे साहसी महानुभावों से मुखर होते हैं. अतः इस बार भी यह शो काफी रोमांचक होने वाला है जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts