फाइनेंस डेस्क | RBI एमपीसी की जरूरी बैठक के बाद नीतिगत दरों में बदलाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अबकी बार रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की कमी की जा रही है. जिसके बाद रेपो रेट घटकर 6% रह गई है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि रेपो रेट में कमी से किन लोगों को लाभ मिलने वाला है.
आरबीआई ने किया रेपो रेट में बड़ा बदलाव
रेपो रेट में कटौती का सीधा-सीधा फायदा आम आदमी को मिलने वाला है. अब आपको सस्ती दरों पर लोन मिलने वाला है, EMI भी कम होगी और अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक विकास से रोजगार व आय के अवसर बढ़ेंगे. इसके विपरीत, बचत पर रिटर्न कम होने से नुकसान भी होने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लगातार दूसरे बार है जब रेपो रेट में कमी की जा रही है. रेपो रेट में बदलाव के इस फैसले का इंतजार पिछले काफी दिनों से किया जा रहा था अब आरबीआई गवर्नर की तरफ से रेपो रेट में बदलाव को लेकर जरूरी एलान कर दिया गया है.
इन लोगों को मिलेगा लाभ
मौद्रिक नीति समिति की तरफ से आम सहमति से रेपो रेट को 0.25% से घटकर 6% करने का फैसला लिया गया है. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को 6.7% से घटकर 6.5% कर दिया है. पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान था जो पिछले अनुमान 6.7% से कम है.
आरबीआई की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि महंगाई दर भी 4% के आसपास रहने की संभावना दिखाई दे रही है. बैंक को आरबीआई से सस्ते दरों पर पैसा मिलेगा, जिससे वह होम लोन- कार लोन -पर्सनल लोन आदि कम ब्याज दरों पर दे सकेंगे. इससे EMI कम होगी और लोगों की मंथली बचत में भी वृद्धि होगी.
