यामाहा की नई बाइक ने मचाया बाजार में भौकाल, भारत में भी बढ़ने लगी डिमांड; देखें फीचर्स

गैजेट डेस्क | अगर आप भी हाल ही में नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक नई बाइक के बारे में जानकारी देने वाले हैं. बता दें कि टू- व्हीलर कंपनी यामाहा की तरफ से अपनी पॉपुलर मॉर्डन रेट्रो बाइक XSR 125 के 2025 मॉडल से पर्दा उठा दिया गया है.

Yamaha XSR Bike

पहले इस बाइक को यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया है, यह पहले से और भी ज्यादा पावरफुल और स्टाइलिश होने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

भारत में लांच होगी नई बाइक

अगर आप भी नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यामाहा की यह नई बाइक आपको काफी पसंद होने वाली है. इसमें आपको कई सारे एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं. नई यामाहा XSR 125 के बारे में बातचीत की जाए, तो इस बाइक में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलने वाला है. इसका मतलब यह होगा कि यह इंजन अब और भी क्लीन होगा.14.8 Hp की शानदार पावर मिलने वाली है. बाइक में कंपनी की तरफ से फेमस वेरिएबल Valve Actuation टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है.

मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स

यह बाइक यूके में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसके इंजन में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है, परंतु फीचर्स के मामले में यह एकदम बेहतरीन है. फिलहाल, भारत में इसे कब तक लांच किया जाएगा. इस बारे में अभी तक कोई भी डिटेल सामने नहीं आई है. भारत में इसकी कीमत यूके से ज्यादा हो सकती है. यामाहा की तरफ से एक लीगैसी एडिशन को भी पेश किया गया है. इस एडिशन में आपको 70 के दशक की रेट्रो बाइक जैसा लुक मिलने वाला है.

इस बाइक में फ्यूल टैंक और इसका ग्राफिक डिजाइन काफी देखने के लायक रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इसको लेकर जोरों- शोरों से चर्चाएं हो रही है, अब इसका पहला लुक भी सामने आ चुका है. अब भारत में भी इसकी डिमांड बढ़ने लगी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.