खुशखबरी: भारतीय रेलवे की पिंक बुक जारी, हिसार रेलवे स्टेशन को मिली कई खास सौगातें

हिसार | केन्द्रीय वित्त वर्ष 2025- 26 का वार्षिक बजट पेश होने के बाद भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अपनी पिंक बुक जारी कर दी है, जिसमें हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन को विशेष सौगातें मिली है. इसमें यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं का जिक्र किया गया है.

Hisar Railway Station

हिसार रेलवे स्टेशन को सौगातें

भारतीय रेलवे की पिंक बुक में हिसार- सातरोड रेलवे लाइन के दोहरीकरण का तोहफा मिला है. इसके लिए हिसार यार्ड से सातरोड- रायपुर हरियाणा सेक्शन तक नई रेलवे लाइन बिछाने का प्रावधान रखा गया है. हालांकि, इस पिंक बुक में अग्रोहा रेल लाइन का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. उत्तर- पश्चिम रेलवे की योजना के तहत 2025- 26 तक हिसार रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में और ज्यादा इजाफा किया जाएगा.

पिंक बुक में इन कार्यों का जिक्र

  • हिसार- सातरोड दोहरीकरण के लिए हिसार यार्ड से सातरोड- रायपुर हरियाणा सेक्शन तक नई लाइन का प्रावधान.
  • हांसी- हिसार रेल दोहरीकरण का फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाएगा.
  • हिसार बाईपास लाइन का निर्माण/ सर्वे किया जाएगा.
  • हिसार यार्ड में स्टेब्लिंग लाइन, मार्शलिंग लाइन व सिक लाइन का प्रावधान.
  • मौजूदा फुट ओवरब्रिज का चौड़ीकरण और एक नया फुट ओवरब्रिज निर्माण का प्रावधान.
  • हिसार स्टेशन पर 6 लिफ्ट लगाने का प्रावधान.
  • रेवाड़ी- मानहेरू- हिसार सेक्शन पर डबल स्टैक कंटेनर के संचालन के लिए ओएचई की ऊंचाई बढ़ाने का प्रावधान.
  • हिसार में स्वास्थ्य यूनिट, लॉंड्री व्यवस्था और प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर ब्लास्टलैस ट्रैक का प्रावधान.
  • इंडोर बैडमिंटन हाल के साथ कम्यूनिटी हाल का निर्माण.
  • अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत हिसार स्टेशन का सॉफ्ट अपग्रेडेशन.
  • बठिंडा- भिलड़ी (वाया हिसार- रतनगढ़) रेलवे लाइन का दोहरीकरण.
यह भी पढ़े -  CIRB Hisar Jobs: केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार में निकली यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, ईमेल से भेजें आवेदन

निरीक्षण करने आएंगे जीएम

जीएम अमिताभ जल्द ही हिसार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे. यहां वो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेंगे और स्थानीय रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.