फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी निकट भविष्य में अपनी पूंजी को फिक्स डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस समय देश के कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर शानदार ब्याज दरें उपलब्ध करवाई जा रही है. इसमें कई बड़े- बड़े बैंक शामिल है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
बैंक में FD करवाने वालों के लिए बड़ी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि DCB बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की बात की जाए, तो अगर आप इस बैंक में एफडी करवाते हैं, तो आपको एक साल की एफडी करवाने पर 6.8% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट 7.3% रहने वाली है.
यह बड़े बैंक ऑफर कर रहे शानदार ब्याज दरें
इसी प्रकार बैंक ऑफ़ बड़ोदा भी 1 साल की एफडी करवाने पर सामान्य नागरिकों को 6.7% के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ मिलने वाला है. बैंक ऑफ़ इंडिया 1 साल की एफडी करवाने पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.5% के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है. कर्नाटक बैंक की तरफ से 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
सीनियर सिटीजन को 7.4% एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ मिलने वाला है. इसी प्रकार कई बड़े बैंक है जो इस समय एफडी करवाने पर ग्राहकों को शानदार रिटर्न उपलब्ध करवा रहे हैं. इसमें कई सरकारी और बड़े प्राइवेट बैंक भी शामिल है. अगर आप भी एफडी करवाने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है.
