यह Top 4 बैंक ऑफर कर रहे जबरदस्त ब्याज दरें, इतने समय में डबल हो जाएगा पैसा

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं और जोखिम नहीं चाहते, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आप अपनी बचत को सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार एफडी प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं. खास बात यह है कि इन एफडी प्लान पर आपको 9% तक का इंटरेस्ट भी मिलने वाला है.

Bank Image

FD पर शानदार ब्याज दरें

इस लिस्ट में पहला नंबर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का आता है, अगर आप इस बैंक में एफडी करवाते हैं तो आपको 8.4% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलता है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इस बैंक में आपको कम से कम 5000 रुपये की एफडी करवानी होगी.

इसी प्रकार अगर आप उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी करवाते हैं, तो यहां पर भी आपको शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है. एफडी करवाने पर 8.5% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी का मौका मिल रहा है.

9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज

इस लिस्ट में अगला नंबर शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक का आता है. यह बैंक भी ग्राहकों को शानदार रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है, ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार यह बैंक ग्राहकों को 9.25% के हिसाब से ब्याज का लाभ दे रहा है. अगर आप भी हाल ही में एफडी करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है.

एनबीएफसी भी अपने ग्राहकों को एफडी करवाने पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है. अगर आप इस फाइनेंस कंपनी में एफडी करवाते हैं तो आपको कम से कम 5000 रुपये की एफडी करवानी होगी. यहां पर आपको 8% के हिसाब से रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.