फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करवाने के संबंध में जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 8 अगस्त 2025 से पहले आपको यह काम करवा लेना है, नहीं तो आपका बैंक अकाउंट बंद किया जा सकता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अपने उन ग्राहकों को केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है. जिनका केवाईसी 30 जून 2025 तक अपडेट होना जरूरी था, परंतु उन्होंने अभी तक भी नहीं करवाया है. बैंक की तरफ से स्पष्ट तौर पर गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि निर्धारित समय पर केवाईसी अपडेट करवा लीजिए, नहीं तो आपके अकाउंट पर पाबंदी या फिर उसे फ्रीज किया जा सकता है.
केवाईसी अपडेट के लिए कस्टमर को पहचान पत्र, एड्रेस का प्रूफ, लेटेस्ट फोटो, Pan या फॉर्म 60, इनकम प्रूफ, मोबाइल नंबर आदि डिटेल की आवश्यकता होगी. अगर आपको नहीं पता कि आप किस प्रकार केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं, तो हम इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में भी आपको जानकारी देने वाले है.
8 अगस्त से पहले करवा लें यह काम
इसके लिए आपके नजदीकी बैंक की ब्रांच पर जाना है. आपको पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, हाल ही की फोटो, पैन कार्ड, आदि जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ लेकर जाए या फिर आप चाहे तो घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी काफी आसानी से केवाईसी कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग में लॉगिन करें और केवाईसी अपडेट करे. अगर 8 अगस्त 2025 तक ग्राहक केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो वह अपने अकाउंट से किसी प्रकार का कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे बैंक की तरफ से इस पर रोक लगा दी जाएगी.
