EPFO ने दी अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत, एक क्लिक पर निकलेगा PF अकाउंट से पैसा

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी EPFO से जुड़े हुए है, तो आज आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. अगर आप अपने ईपीएफ खाते से पैसा निकलवाने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएफ अकाउंट से पैसे निकलवाने के लिए अब आपको ज्यादा डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी. इस बारे में आज हम आपको डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

EPFO

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही संसद में इस बारे में स्पष्ट जानकारी दे दी गई है कि नए नियम लागू किया जा चुके हैं. अब आप अपने इपीएफ अकाउंट से बिना किसी ज्यादा डॉक्यूमेंट के आसानी से पैसा निकाल सकते हैं. यह ख़बर उन लोगों के लिए काफी राहत लेकर आई है, जो पढ़ाई, शादी, घर खरीदने, बीमारी या किसी इमरजेंसी के लिए अपने भविष्य निधि के पैसे का इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

आसानी से निकाल पाएंगे पैसा

सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह नया फैसला नियमों को आसान बनाने और पादर्शिता और भरोसेमंद बनाने के लिए उठाए जा रहा है. इससे लोगों को बेवजह की भागदौड़ से छुटकारा मिल जाएगा. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार यह बदलाव कोई नया नहीं है.

2017 में भी ईपीएफओ ने कंपोजिट क्लेम फॉर्म शुरू किया था, जिसके जरिए पैसे निकालने के प्रक्रिया को पहले की तुलना में और भी आसान कर दिया गया था. 22 जुलाई 2025 तक का यह आंकड़ा बताया जा रहा है. अब आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के आसानी से अपने पीएफ अकाउंट के पैसे निकाल सकते हैं, EPFO का यह कदम डिजिटल इंडिया और सरकारी प्रक्रियाओं को आसान बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.