22 सितंबर से 80 हजार रुपए सस्ती होगी छोटी गाड़ियां, बाइक की कीमतों पर भी पड़ेगा प्रभाव

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी या बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. GST परिषद ने छोटी कारों और आम मोटरसाइकिलों पर लगने वाले जीएसटी में 10% तक की सीधी कटौती कर दी है. अब इन पर 28% के बजाय केवल 18% जीएसटी ही लगेगी, ऐसे में छोटी गाड़ियों की कीमत 80000 रुपए तक सस्ता हो सकती है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

cng cars

गाड़ी खरीदने वालों के लिए शानदार खबर

गाड़ियों को दो कैटेगरी में डिवाइड किया गया है, एक में आम और एक में लग्जरी इसके आधार पर ही जीएसटी की रेट डिसाइड की जाएगी. इसी प्रकार मोटरसाइकिल को भी आम और प्रीमियम बाइक की कैटेगरी में लिस्टेड किया गया है. आम कार वें है जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम होती है और इंजन क्षमता भी 1200 सीसी पेट्रोल या 1500 सीसी डीजल तक की होती है.

आमतौर पर मध्यम वर्ग के परिवारों को यह गाड़ियां काफी पसंद होती है और वह डेली यूज के लिए इन गाड़ियों को परचेस करते हैं. वहीं, लग्जरी गाड़ियों की बात की जाए तो यह काफी दमदार और महंगी होती है. इसकी लंबाई भी 4 मीटर से ज्यादा होती है.

इतने रुपए सस्ती होगी छोटी कारें

सरकार की तरफ से जीएसटी की दरों में कमी करने से छोटी कारों के दाम में 60 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रूपये तक की गिरावट देखने को मिलेगी. आम दो पहिया वाहन की कीमतें भी 10000 से 15000 रुपए कम हो जाएगी. अगर आप भी नई गाड़ी या बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप 22 सितंबर के बाद परचेस कर सकते हैं. इस दौरान आपको डिस्काउंट का लाभ मिलने वाला है. सरकार की तरफ से गाड़ी और बाइक यूजर्स को यह बड़ा तोहफा दिया गया है, जिससे वह भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.