ऑटोमोबाइल डेस्क | सरकार की तरफ से जीएसटी की दरों में कमी करने का जब से ऐलान किया गया है. तभी से ही गाड़ी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. टाटा और महिंद्रा के बाद अब Toyota किर्लोस्कर मोटर की तरफ से भी हाल ही में हुई जीएसटी दरों में कटौती के बाद ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों को रिवाइज किया गया है. पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर भारी भरकम कटौती की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
गाड़ी खरीदने वालों के लिए खबर
यह कदम त्यौहार सीजन से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे ग्राहकों को भी काफी फायदा मिलने वाला है. अब ग्राहक टोयोटा फॉर्च्यूनर से लेकर मशहूर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा तक की खरीद पर आसानी से 3. 5 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं. यह बचत वाहनों की वेरिएंट पर निर्भर करती है, टोयोटा की तरफ से इस संबंध में बयान भी जारी किया गया कि गाड़ियों की कीमत में यह कटौती आगामी 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाली है.
सस्ती होगी टोयोटा की गाड़ियां
टोयोटा के फ्लैगशिप SUV फॉर्च्यूनर की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी. यह गाड़ी 3 लाख 49000 रूपये से सस्ती हो जाएगी. इसके अलावा, लेजेंडर पर भी 3 लाख 34,000 का डिस्काउंट ग्राहकों को मिलने वाला है. टोयोटा की फेमस कार एमपीवी और एसयूवी रेंज जैसे इनोवा क्रिस्टा पर ग्राहकों को 1 लाख 80,000 रुपए तक की छूट मिलेगी.
कंपैक्ट SUV Taisor की कीमत में भी एक लाख से ज्यादा की गिरावट देखने को मिलने वाली है. अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी लेने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप 22 सितंबर के बाद गाड़ी खरीद सकते हैं. आपको अच्छे खासे डिस्काउंट का फायदा मिलने वाला है.
