ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी लेने जा रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. 22 सितंबर से लागू होने वाले GST 2.0 का सबसे ज्यादा असर स्कोडा की कारों पर दिखाई देने वाला है. ऐसे में कंपनी की तरफ से रिवाइज की गई कीमतों को भी जारी कर दिया गया है. नई टैक्स कटौती के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल काईलक एसयूवी पर भी प्रभाव दिखाई देने वाला है. नई जीएसटी कटौती के बाद इस गाड़ी को खरीदना और भी आसान हो गया. अर्थात, कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
मिलेगा बंपर डिस्काउंट
22 सितंबर से लागू होने वाले नए जीएसटी दरों के बाद 7 वेरिएंट पर इसका प्रभाव दिखाई देने वाला है. यह लॉन्च के बाद से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है. ऐसे में आप भी इस गाड़ी को बुक करने जा रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको सभी वेरिएंट पर कितना फायदा मिल सकता है. नई जीएसटी दरों के लागू होने से गाड़ी की कीमतों में 80 हजार से लेकर 1 लाख रूपये तक की गिरावट देखने को मिलने वाली है.
7.89 लाख से शुरू कीमतें
स्कोडा क्लासिक के फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इस गाड़ी में आपको 16 इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर के अलावा कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें डोर पैनल और सेट फैब्रिक पर डुअल टोन फिनिश 5 इंच की टच स्क्रीन इनफॉर्मेंट डिस्प्ले आदि शामिल है. स्कोडा प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इस गाड़ी में आपको 17 इंच के एलॉय, रियल वाइपर, ऑटो डिमिंग और कई सारे लेटेस्ट फीचर देखने को मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 789000 से शुरू होती है. कंपनी की तरफ से कई बड़ी गाड़ियों की कीमतों में गिरावट की गई है.
