ऑटोमोबाइल डेस्क | नई गाड़ी खरीदने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. हुंडई मोटर इंडिया को अपनी पॉपुलर और देश की नंबर वन SUV क्रेटा के लिए जाना जाता है. अब कंपनी की तरफ से इसकी रिवाइज कीमतों को जारी कर दिया गया है. 22 सितंबर से नया जीएसटी स्लैब लागू हो जाएगा. इस दौरान छोटी कारों पर टैक्स को 28% से घटकर 18 परसेंट कर दिया जाएगा, यानी की गाड़ियों की कीमत में 10% तक की बड़ी कमी देखने को मिलेगी. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
कीमतों में बड़ी गिरावट
लग्जरी कारों पर भी टैक्स में छूट मिलने वाली है. नई जीएसटी का असर क्रेटा पर भी दिखाई देने वाला है, इसी दिशा में अब कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की नई कीमतों का ऐलान कर दिया गया है. अब इस एसयूवी को खरीदने पर आपको वेरिएंट के हिसाब से लगभग 70000 रुपए तक की छूट मिलने वाली है. अगर आप भी हाल ही में यह गाड़ी लेने जा रहे थे, तो आप थोड़े दिन इंतजार कर सकते हैं. 22 सितंबर से इस गाड़ी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी.
छोटी पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड गाड़ियों पर अब आपको केवल 18 परसेंट जीएसटी का भुगतान ही करना होगा. इसी प्रकार सीएनजी और एलपीजी गाड़ियों पर भी यह टेक्स लिया जाएगा. इसके लिए अभी तक शर्तों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है.
लग्जरी गाड़ियों पर लगेगा 40 फीसदी GST
दूसरी और लग्जरी और मिड साइज गाड़ियों की बात की जाए, तो अब इन पर 40% टैक्स लगने वाला है. सरकार ने इन्हें लग्जरी आइटम मानते हुए 40% जीएसटी स्लैप के दायरे में रखा है. 1500 सीसी से अधिक क्षमता वाली डीजल कार इस लिस्ट में शामिल होने वाली है. इसके अलावा, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल, मल्टीपरपज व्हीकल, क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल पर भी 40% तक जीएसटी का भुगतान करना होगा.
छोटी गाड़ी खरीदने वाले यूजर्स को अच्छी खासी बचत करने का बेहतरीन मौका मिलने वाला है. अगर आप भी क्रेटा गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आप इस पर मिल रहे 10% तक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं. आपको वेरिएंट के हिसाब से अलग- अलग डिस्काउंट का लाभ मिलने वाला है.
