फरीदाबाद में अजीबो गरीब मामला 78.25 लाख में लगाया केवल रोड का बोर्ड

आजकल कि दुनिया में लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और अपना फायदा देखते हैं . आम जनता कि तो तभी याद आती हैं जब उनसे वोट लेने हो . जी हाँ ऐसा ही काम किया हैं ओल्ड फरीदाबाद के भूण क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने जिन्होंने सड़क निर्माण के लिए 8 महीने पहले ही अपने नाम का शिलान्याश तो करवा दिया लेकिन सड़क पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया.

 

यहां के लोग पहले सीवर लाइन से परेशान थे एक साल में जाकर कहीं ये काम हुआ तो अब सड़क से परेशान हैं . जगह जगह पर सड़क टूटी हुयी है कभी भी कोई हादसा हो सकता है यहां लेकिन यहां के विधायक कि को क्या लेना देना उन्होंने तो अपना नाम करवाना था तो लगवा दिया अपने नाम का पत्थर . अब जनता जाये भाड़ में उन्हें क्या लेना देना उनकी परेशानियों से .

विधायक कि को यहां कि सड़क के निर्माण के लिए लगभग 78.25 लाख कि राशि मिली है लेकिन फिर भी इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ | अब विधायक कि को कौन समझाए कि सिर्फ पत्थर लगवा देने से नाम नहीं होता . जनता के लिए काम भी करना पड़ता है तभी नाम होता है |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts